19 Apr 2024, 09:32:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विधानसभा में विपक्ष के सदस्यों ने किया हंगामा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2020 2:38PM | Updated Date: Feb 25 2020 2:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में आज अध्यक्ष डा सी पी जोशी के विधायक मदन दिलावर को बोलने की अनुमति नहीं देने एवं सदन के बाहर निकलने का कहने पर विपक्ष भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने हंगामा किया और वेल में आ गये। प्रश्नकाल में भाजपा विधायक दिलावर ने पूरक प्रश्न पूछना चाहा, जिसकी जोशी ने अनुमति नहीं दी, इसके बावजूद भी सदस्य के बोलने पर अध्यक्ष ने कहा कि सदस्य के तीन पूरक प्रश्न हो चुके है और अब उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी जा रही हैं, इसलिए वह बैठ जाये। इस पर दिलावर बोलते रहने पर डा जोशी ने कहा कि बाहर निकले। इस पर भाजपा के अन्य सदस्य भी खड़े हो गये और जोर जोर से बोलने लगे, जिससे सदन में शोरगुल हुआ। 

विपक्षी सदस्य हम सब निकल जाये, यह कहते हुए वेल में आ गये। बाद में प्रतिपक्ष नेता गुलाब चंद कटारिया बोलने लगे तो वे अपनी जगहों पर आकर बैठ गये। कटारिया ने कहा कि जिस किसान की मौत खेती करते समय होती हैं, चाहे उसका कोई भी कारण रहा हो, निश्चित रुप से सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि कोटा संभाग में किसान कंवर लाल की मौत भी खेती का काम करते समय हुई हैं और उसे भी सहायता मिलनी चाहिए। 

इस पर आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री की जगह जवाब दे रहे संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने कोटा संभाग में किसानों की मौत के अलग अलग कारण बताते हुए कहा कि पांच किसानों को दो-दो लाख रुपए की जो सहायता दी गई हैं वह राजीव गांधी कृषक साथी योजना 2009 के तहत दी गई है जबकि ठंड से मौत हो जाने पर सहायता का कोई प्रावधान नहीं होने के कारण किसान कंवर लाल को कोई सहायता नहीं दी जा सकी।   

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »