25 Apr 2024, 00:27:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश से तीन सीटों के लिए होंगे राज्यसभा चुनाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2020 12:03PM | Updated Date: Feb 25 2020 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव के लिए अधिसूचना छह मार्च को जारी होने के साथ ही नामांकनपत्र दाखिले का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। चुनाव आयोग की ओर से आज जारी किए गए चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 13 मार्च तक नामांकनपत्र दाखिल किए जा सकेंगे और 16 मार्च को इनकी जांच होगी। 18 मार्च तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं। चुनाव के लिए मतदान 26 मार्च को होगा और इसी दिन मतों की गिनती होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 30 मार्च तक पूर्ण हो जाएगी। 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मध्यप्रदेश से तीन राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया का कार्यकाल नौ अप्रैल को पूरा हो रहा है। इस वजह से रिक्त होने वाली तीन सीटों के लिए निर्वाचन कराया जा रहा है। दो सौ तीस सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में विधायकों की संख्या के आधार पर माना जा रहा है कि तीन में से दो सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर भाजपा प्रत्याशी विजयी हो सकते हैं। राज्य में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भाजपा की ओर से राज्यसभा जाने के इच्छुक दावेदार सक्रिय हो गए हैं। मध्यप्रदेश से राज्यसभा की कुल 11 सीट हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »