28 Mar 2024, 14:47:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस ने राष्ट्रपिता के नाम का उल्लेख नहीं करने पर की ट्रंप की निंदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2020 1:20AM | Updated Date: Feb 25 2020 1:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुजरात के साबरमती आश्रम की आगंतुक पुस्तिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का उल्लेख नहीं करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सोमवार को निंदा की। कांग्रेस के नेता एवं प्रवक्ता मनीष तिवारी ने साबरमती आश्रम की आगंतुक पुस्तिका के चित्रों को रिट्वीट कर एक पोस्ट में कहा, यह उस नोट (ट्रंप के लिखे) का एक स्रैपशॉट है जिसे किसी ने भेजा है। यह जाहिर तौर पर साबरमती में ट्रंप का लिखा नोट है। इसमें महात्मा गांधी का कोई उल्लेख नहीं। क्या वह यह जानते भी हैं कि मोहनदास करमचंद गांधी कौन थे? ट्विटर पर साबरमती आश्रम की आगंतुक पुस्तिका के उस हिस्से को भी पोस्ट किया गया है जिसमें ट्रंप ने लिखा है, मेरे दोस्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस शानदार दौरे के लिए धन्यवाद। तिवारी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा के दौरान दिल्ली के राजघाट के आगंतुक पुस्तिका में की गयी टिप्पणी को भी साझा किया है जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी की जमकर तारिफ की थी।
 
इसबीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी महात्मा गांधी के नाम का उल्लेख नहीं करने के लिए ट्रंप की कड़ी आलोचना की है। गौरतलब है कि दो दिवसीय भारत यात्रा पर सोमवार को अहमदाबाद पहुंचे ट्रंप ने महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम में भी लगभग 15 मिनट का समय गुजारा। मोदी ने दोनों को महात्मा गांधी आश्रम स्थित निवास हृदय कुंज दिखाया और इसके बारे में जानकारी दी। इस मौके पर ट्रंप ने वहां बरामदे में रखे चरखे पर भी हाथ आजमाया। इस आश्रम मे ट्रंप और उनकी पत्नी का स्वागत पारपंरिक तौर पर सूत की माला पहना कर किया गया। इस अवसर पर गांधी जी के प्रिय भजन भी बजाये गये। मोदी और ट्रंप दंपति ने हृदय कुंज के बरामदे में बैठ कर एक साथ तस्वीर भी खिंचायी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »