19 Apr 2024, 05:31:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आशा वर्करों का छह मार्च को ‘जेल भरो‘ आंदोलन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 7:17PM | Updated Date: Feb 24 2020 7:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जींद। आशा वर्कर्स यूनियन ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही हिंसा, गुजारे लायक पारिश्रमिक की मांग समेत विभिन्न मांगों को लेकर छह मार्च को ‘जेल भरो‘ आंदोलन की आज घोषणा की। यूनियन के आभान पर आज सदस्यों ने यहां सामान्य अस्पताल में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि छह मार्च को ‘जेल भरो आंदोलन‘ किया जायेगा। आशा कर्मचारी जिला प्रधान नीलम के नेतृत्व में सामान्य अस्पताल के पार्क में एकत्रित हुई। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर मूलभूत सुविधाओं से वंचित है, जिसको लेकर पहले भी अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। बाद में आशा वर्कर नारेबाजी करती हुई सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचीं और मांगों से संबंधित ज्ञापन सीएमओ डा. जयभगवान जाटान को सौंपा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »