19 Apr 2024, 04:50:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ : जिला प्रशासन से चर्चा बाद धरना समाप्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 5:54PM | Updated Date: Feb 24 2020 5:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में लचर स्वास्थय व्यवस्था को लेकर पिछले तीन दिनों से चल रहे धरना प्रदर्शन जिला प्रशासन से बातचीत के बाद आज समाप्त हो गया। जिला मुख्यालय अस्पताल में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर पिछले तीन दिनों से किया जा रहा धरना प्रदर्शन को कलेक्टर श्याम धावड़े से हुई विस्तार से चर्चा के बाद समाप्त हो गया। कलेक्टर ने नगर पालिका अध्यक्ष से चर्चा किया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करना सरकार की प्राथमिकता में है।
 
इस संबंध में लगातार पत्राचार किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि डॉक्टर्स को अस्पताल में अपनी सेवा के दौरान रहना होगा, जिससे मरीजों को सही समय पर सुविधा उपलब्ध हो सके। नवीन सौ बिस्तर अस्पताल के लिए 12 करोड़ रूपये स्वीकृत हो चुका है। साथ ही महिला चिकित्सक की नियुक्ति, स्वीपर, फिमेल वार्ड, लेबोरिटी, आईसीयू, सीटी स्कैन आदि की बेहतर व्यवस्था 15 दिनों के भीतर कराने पर सहमति हुई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »