23 Apr 2024, 23:17:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र होगा हंगामेदार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 1:00AM | Updated Date: Feb 24 2020 1:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार विधानमंडल के कल से शुरू हो रहे बजट सत्र के हंगामेदार होने की संभावना है। सत्र के पहले दिन कल विधानमंडल के दोनों सदनों के सदस्यों के बीच राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसी दिन बिहार का आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट भी पेश किया जाएगा। विपक्ष राज्य हित के मुद्दे को लेकर सरकार को सदन में घेरने की योजना बनाई है। राज्य में कानून-व्यवस्था किसानों की समस्या और नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर विपक्ष की ओर से हंगामा तय माना जा रहा है। वहीं, सत्तापक्ष राज्य सरकार के बेहतर कार्यों को आगे कर विपक्ष को सदन में जवाब देने की रणनीति बनाई है। हालांकि सत्तापक्ष ने विपक्ष से सकारात्मक भूमिका निभाने की अपेक्षा भी की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »