29 Mar 2024, 20:02:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ट्रंप के लिए करोड़ों खर्च,मंहगाई पर चर्चा नहीं: प्रदीप जैन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 7:35PM | Updated Date: Feb 23 2020 7:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए महानगर के चर्चित चौराहे इलाइट पर रविवार को सब्जियां बेंची। कांग्रेसी हाथों मे तख्ती लिए सखी सैंया तो खूब ही कमात है, महंगाई डायन खाए जात है। हाय-हाय रे महंगाई ,तुझे मौत न आई,तूने कितनों की जिन्दगानी खाई। मोदी सरकार ने कमाल कर दिया,धोती को फाड़कर रुमाल कर दिया जैसे नारे लगाते हुए चौराहे पर हरी सब्जियां, दाल और राशन का सामान प्लेटों में सजाकर बैठ गये।
 
पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन, आदित्य ने कहा कि ये कैसा रामराज्य है। डोनाल्ड ट्रंप के लिए करोड़ों रुपए बहाए जा रहे हैं लेकिन आसमान को छू रही महंगाई पर सत्ताधारी एक शब्द भी नहीं बोल रहे हैं। रामराज के अंदर हर वस्तु फ्री में मिलती थी,यहां महंगाई से लोग आत्महत्या कर रहे हैं। मंदी के खिलाफ, महंगाई के खिलाफ हम प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन के दौरान प्रदीप जैन विभिन्न प्रकार की सब्जियों को रखकर बैठे थे। सब्जियों के अलावा गैस का सिलेंडर भी था।
 
उन्होंने फिल्मी दुनिया के चर्चित गीत की पंक्तियां कुछ इस अंदाज में कही-सखी सैंया तो खूबई कमात हैं,मंहगाई डायन खाय जात है। महानगर अध्यक्ष अरविन्द वशिष्ठ ने कहा कि मोदी सरकार ने कमाल कर दिया,धोती को फाड़कर रुमाल कर दिया, जहां पहले कांग्रेस सरकार में सिलेंडर साढ़े चार सौ रुपए का था वह अब नौ सौ साठ का मिल रहा है। मध्यम वर्गीय लोग किलो के भाव से सामान खरीदकर अपने घर में रखते थे। वहीं अब पांच किलो से लोग 500 ग्राम पर आ गए हैं। उनकी सब्जियों में से प्याज गायब था। उन्होंने कहा उसे खरीदकर लाने की हिम्मत नहीं हुई। इस दौरान पूर्व विधायक ब्रजेन्द्र व्यास समेत जितेन्द्र भदौरिया और अन्य कांग्रेसी नेता भी उपस्थित रहे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »