19 Apr 2024, 11:51:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पानीपत में लोहे के पाइपों से लदा ट्रक लूटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 6:38PM | Updated Date: Feb 23 2020 6:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पानीपत। हरियाणा के पानीपत में पिकअप सवार पांच बदमाशों ने लोहे के पाइपों से लदा ट्रक जबरन लूट लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के समाना कस्बे से शनिवार शाम 11 टन लोहे के पाइप लेकर एक ट्रक दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। रविवार तड़के ट्रक पानीपत के समालखा कस्बे में पहुंचने पर पिकअप सवार पांच बदमाशों ने ट्रक का रास्ता रोक लिया। जब तक ट्रक चालक कुछ समझ पाता बदमाशों ने चालक और परिचालक को जबरन नीचे उतार दिया और ट्रक को लेकर फरार हो गए। बाद में जैसे तैसे चालक ने लूटपाट की घटना की जानकारी अपने मालिक को दी। थाना समालखा पुलिस ने ट्रक के मालिक संजीव जैन की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लूटे गए ट्रक और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पानीपत पुलिस इसके लिए जिला से सटे सोनीपत, दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश के बागपत पुलिस का भी सहयोग ले रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »