26 Apr 2024, 03:26:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कुशीनगर से थाईलैंड की राजकुमारी रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 5:37PM | Updated Date: Feb 23 2020 5:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुशीनगर। भगवान बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा के बाद रविवार को थाईलैंड की राजकुमारी चुलाफन (चुलबोर्न क्रोम)थाईमंदिर से गोरखपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गई। इसके पूर्व मंदिर में थाईलैंड के उपासक-उपासिकाएं, बौद्ध अनुयायी, विशिष्ट लोगों ने उनकी दीर्घायु होने की कामना की। मंदिर के बाहर लिन्हसन इंटरमीडिएट कालेज के 400 छात्र छात्राओं ने कतारबद्ध होकर अपने हाथों में राष्ट्रीय तिरंगा और थाईलैंड का फ्लैग हाथों में लेकर राजकुमारी का स्वागत किया। राजकुमारी चुलाफन (चुलबोर्न क्रोम) अपने तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा के दूसरे दिन शनिवार की सुबह थाईमंदिर से कुशीनगर महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंची थीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »