20 Apr 2024, 04:44:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोदी ने होली की शुभकामनाएं दी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 4:38PM | Updated Date: Feb 23 2020 4:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को होली तथा कई अन्य त्योहारों की शुभकामनाएं दी हैं।  मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा किवसंत ऋतु की आभा भी दिनो दिन अब और बढ़ती जायेगी। आने वाले दिनों में होली  का भी त्योहार है इसके तुरंत बाद गुड़ी-पड़वा भी आने वाला है। नवरात्रि का  पर्व भी इसके साथ जुड़ा होता है। राम-नवमी का पर्व भी आएगा। उन्होंने कहा, ‘‘पर्व और  त्योहार, हमारे देश में सामाजिक जीवन का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। हर त्योहार  के पीछे कोई-न-कोई ऐसा सामाजिक संदेश छिपा होता है जो समाज को ही नहीं,  पूरे देश को एकता में बाँधकर रखता है। होली के बाद चैत्र शुक्ल-प्रतिपदा से भारतीय विक्रमी नव-वर्ष की शुरुआत भी होती है। उसके लिए भी भारतीय  नव-वर्ष की भी मैं आपको अग्रिम शुभकामनायें देता हूँ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »