25 Apr 2024, 00:20:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जम्मू-कश्मीर : भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 9 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 1:04PM | Updated Date: Feb 23 2020 1:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में शनिवार को एक वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से नौ यात्रियों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना सुदूर मलार गांव में शाम करीब साढ़े पांच बजे उस समय हुई जब वाहन के चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया। इससे वाहन 300 फुट गहरी खाई में गिर गया। अधिकारियों ने बताया कि वाहन नाइलो गांव जा रहा था।
 
अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों ने बचाव अभियान शुरू किया। घटना की सूचना पर पुलिस दल मौके पर पहुंचे और राहत अभियान में स्थानीय लोगों के साथ लग गए। अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मियों ने वाहन से नौ शव निकाले और गंभीर रूप से घायल पांच व्यक्तियों को एक स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं और मृतकों की पहचान का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को बाद में राजकीय मेडिकल कालेज, जम्मू भेज दिया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »