29 Mar 2024, 18:28:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कमलनाथ दिल्ली में गौतम मिगलानी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 12:49PM | Updated Date: Feb 23 2020 12:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ आज दिल्ली में गौतम मिगलानी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि कमलनाथ ने रविवार के अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। वे आज दिल्ली में रहेंगे और अपने सहयोगी आर के मिगलानी के पुत्र गौतम मिगलानी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। 

गौतम मिगलानी का कल यहां हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया। अड़तीस वर्षीय गौतम अपने पिता से मिलने यहां आए थे। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें यहां एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। कमलनाथ भी तत्काल अस्पताल पहुंचे थे। अंतिम संस्कार में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल होंगे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »