23 Apr 2024, 23:54:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जौनपुर में दो किशोरियों के साथ युवक ने किया दुराचार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 12:24PM | Updated Date: Feb 23 2020 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के सरपतहां क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को दो नाबालिग किशोरियों के साथ एक युवक द्वारा दुराचार करने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि सरपतहां क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी अपनी चचेरी बहन के साथ दोपहर सरसो के खेत में गई थी। गांव का ही एक युवक गिरीश मुसहर खेत में पहुंच कर दोनों को धमकाते हुए दोनों  से दुराचार किया। पीड़िता के चिल्लाने पर आस—पास के लोग खेत की तरफ आए तो आरोपी फरार हो गया।
 
उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार दुबे मौके पर पहुंच कर पीड़तिा व परिवार के लोगों से जानकारी ली और पुलिस ने बुमकहाँ गांव निवासी गिरीश के खिलाफ दुराचार एवं पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »