20 Apr 2024, 09:05:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

8वीं कक्षा के छात्र के साथ भागी 26 साल की टीचर, पिछले एक साल से ...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 11:05AM | Updated Date: Feb 23 2020 11:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुजरात। गुजरात में एक हैरान कर देने वाला मामला समाने आया है। यहां एक 26 साल की टीचर अपने 8वीं कक्षा के छात्र के साथ भाग गई। खबर के अनुसार शिकायत कर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी महिला टीचर ने उसके बेटे को छेड़छाड़ भी की है। उनका बेटा अभी 8वीं कक्षा में पढ़ता है। उन्होंने बताया कि लड़का शुक्रवार को शाम 4 बजे से लापता है। उसके साथ उसकी क्लासटीचर भी लापता है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला टीचर के लापता छात्र के साथ कथिततौर पर पिछले एक साल से अंतरंग संबंध हैं।
 
हाल में स्कूल प्रशासन ने इस संबंध में दोनों को चेतावनी दी है थी। दोनों के संबंध किसी को स्वीकार नहीं हैं, इसलिए दोनों ने अपना घर छोड़कर कहीं बाहर जाने का फैसला किया। मामले की जांच देख रहे पुलिसवाले ने बताया कि टीचर का किसी छात्र के साथ ऐसा प्रेम संबंध बहुत ही कम देखने को मिलता है। आरोपी टीचर के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 के तहत गांधीनगर के कलोल सिटी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत के अनुसार, आरोपी शिक्षिका कलोल सिटी के दरबारी चौल इलाके की रहने वाली है।
 
लापता छात्र के पिता ने बताया कि शाम को 7 बजे जब वह घर पहुंचा तो पाया कि बेटा घर से लापता है। पत्नी ने बताया कि लड़का 4 बजे से घर में नहीं है। इसके बाद पड़ोस में उसकी तलाश की गई लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इसके बाद वह क्लास टीचर के घर गए तो पाया कि वह भी अपने घर से लापता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »