20 Apr 2024, 19:44:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र के गांव ने सीएए, एनआरसी के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2020 1:26PM | Updated Date: Feb 22 2020 1:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

महाराष्ट्र के बीड जिले के पाथरूड गांव ने संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है। मजलगांव तहसील में पाथरूड की ग्राम पंचायत ने दो फरवरी को हुई बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया। प्रस्ताव की प्रति सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। प्रस्ताव में कहा गया, "सीएए और एनआरसी को लेकर समाज में भ्रम की स्थिति है।

यहां रह रहे सभी लोग भारतीय हैं लेकिन उनके पास अपनी राष्ट्रीयता साबित करने के लिए कोई दस्तावेज नहीं हैं। इसलिए गांव में सीएए और एनआरसी नहीं लागू किया जा सकता है।" पाथरूड निवासी एकनाथ मसके ने कहा, "गांव की आबादी करीब 18,000 है। गांव वाले नये नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ हैं। इसलिए हमने गांव में इन्हें नहीं लागू करने का फैसला किया और एक प्रस्ताव पारित किया है।"

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »