20 Apr 2024, 01:22:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नागपुर में मिट्टी का टीला ढहने से 4 की मौत, 3 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2020 1:20PM | Updated Date: Feb 22 2020 1:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले के अदासा पट्काखेडी गांव के पास मिट्टी का टीला ढहने से चार महिला मजदूरों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गयी हैं। पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह हादसा शुक्रवार को उस समय हुआ जब ये सभी 30 अन्य मजदूरों के साथ एक छोटे बांध के निर्माण के लिए मिट्टी की खुदाई कर रही थीं। 

मृतकों की पहचान अनुष्या हृदय टीकम (45), वर्षा शमलाल (26), सुनीता कैलाश (35) और रामप्यारी ककोरिया (18) के रूप में की गयी है और सभी मध्य प्रदेश के सिओनी जिले की निवासी थीं। साओनीर थाना में पुलिस ने ठेकेदार मंदीप चौधरी और अभियंता जगदीश प्रसाद के खिलाफ लापरवाही के कारण मौत का मामला दर्ज किया है। इस संबंध में अभीतक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »