28 Mar 2024, 13:34:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

निजी क्षेत्र के सहयोग से पर्यटन विकास की नई इबारत लिखेंगे : कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2020 1:22AM | Updated Date: Feb 22 2020 1:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में निजी क्षेत्र के सहयोग से पर्यटन विकास की नई इबारत लिखेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में निवेशकों को प्रोत्साहित किया जायेगा। कमलनाथ आज यहां जिले के सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल पातालकोट के समीप तामिया में सेरेन्डिटीपिटी लेक्स एंड रिसॉर्ट का शुभारंभ करते हुए कहा कि तामिया में रिसॉर्ट खुलने से प्रदेश और देश के अन्य इलाकों लोग भी यहाँ की विशेषता के बारे में जान सकेंगे। उन्होंने कहा कि पहले मध्यप्रदेश के लोग, मध्यप्रदेश को अच्छे से जानेंगे, तभी पूरा देश मध्यप्रदेश को जान पायेगा।  उन्होंने कहा कि आज विंध्य का व्यक्ति तामिया के बारे में नहीं जानता। निमाड़ और मालवा के लोग विंध्य को नहीं जानते। इसलिए जरूरी है कि प्रदेश के विभिन्न अंचलों में इस तरह की पर्यटन गतिविधियों का विकास हो, एक अंचल के लोग दूसरे अंचल के बारे में जाने।
 
उन्होंने कहा कि रिसॉर्ट के शुरू होने से इस अंचल के लोगों की संस्कृति का विकास होगा और स्थानीय लोगों के उत्पादों को व्यापक बाजार मिल सकेगा। इससे तामिया क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही तामिया में मंत्रि-परिषद की बैठक आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लघु उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जायेगा। रिसॉर्ट की तरह ही अन्य आर्थिक गतिविधियाँ बढ़ाने के लिये राज्य सरकार अन्य उपक्रमों को भी प्रोत्साहित करेगी। कार्यक्रम में सांसद नकुल नाथ, रिसॉर्ट के संचालक डॉ. बाबुलकर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सुखदेव पांसे, लोक कल्याण एवं स्वास्थ्य मंत्री तुलसी राम सिलावट और विधायक सुनील उइके, सुजीत चौधरी तथा अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »