19 Apr 2024, 14:04:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाशिवरात्रि पर भूतेश्वर शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 4:19PM | Updated Date: Feb 21 2020 4:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में विशालतम शिवलिंग में शामिल भूतेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके में श्रद्धालुओं का तांता लगा है। दोपहर तक हजारों लोग मंदिर में भगवान शिव के दर्शन कर चुके हैं। गरियाबंद के नजदीक घने वनों के बीच बसे ग्राम मरोदा में स्थित इस मंदिर में आज भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है।
 
क्षेत्र का यह प्रसिद्ध मंदिर है, जहां महाशिवरात्रि के मौके पर दूर-दूर से लोग दर्शन करने के लिए आते हैं। पिछले 30 वर्षों से यहां भव्य मेले का आयोजन होता आ रहा है। भूतेश्वर महादेव मंदिर में स्वयंभू शिवंिलग है, जानकारों के मुताबिक इस शिवलिंग की ऊंचाई वर्तमान में 65 फीट है। यहां देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »