19 Apr 2024, 09:51:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नागालैंड में तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 2:29PM | Updated Date: Feb 21 2020 2:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोहिमा। नागालैंड के स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी धन में धांधली, दस्तावेजों में गडबड़ी और  धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन अधिकारियों को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया है। सूत्रों के अनुसार  भ्रष्टाचार के मामले में स्कूल शिक्षा निदेशालय ने तीन अधिकारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दरअसल राज्य के राज्यपाल आर.एन. रवि ने अपराधों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए मुख्य सचिव तेमजेन टॉय को एक पत्र लिख कर राज्य सरकार से तीनों आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने और मामले की जांच करने का आग्रह किया था।
 
मुख्य सचिव को राज्यपाल के सचिव एवं आयुक्त टी. म्हाबेमो यंथान के माध्यम से 17 फरवरी को पत्र जारी किया गया था। जिसकी एक प्रति मीडिया को भी उपलब्ध कराई गई थी। इस पत्र में उल्लेख किया गया था कि विभाग के तीन अधिकारियों, जिनमें एक संयुक्त निदेशक, एक जूनियर शिक्षा अधिकारी और एक कनीय शिक्षा अधिकारी (डीईओ वोखा) शामिल हैं, को सार्वजनिक धन के दुरुपयोग, दस्तावेजों में गड़बड़ी, धोखाधड़ी और आपराधिक उल्लंघन कर राज्य की वित्तीय व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा राज्यपाल ने यह भी कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार इस तरह के मामले में आपराधिक और विभागीय कार्रवाई एक साथ चल सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »