25 Apr 2024, 16:42:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कर्नाटक के पूर्व मंत्री चन्निगप्पा का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 2:24PM | Updated Date: Feb 21 2020 2:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मंत्री एवं जनता दल :सेक्यूलर: (जद-एस) के वरिष्ठ नेता सी. चन्निगप्पा का शुक्रवार को लम्बी बीमारी के बाद यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। उनके परिवार में एक बेटी सी.गौरीशंकर हैं, जो विधानसभा में तुमकुरु ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। चन्निगप्पा ने अपने गुरु पूर्व प्रधानमंत्री और जद-एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एच. डी. देवेगौड़ा के जरिए राजनीति में कदम रखा। 

उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में कोराटागेरे निर्वाचन क्षेत्र का तीन बार प्रतिनिधित्व किया और 2006 की जद-(एस)-कांग्रेस गठबंधन सरकार में मंत्री थे। पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्दारामैया ने ट्वीट कर चिन्नप्पा के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा,‘‘ मैने एक अच्छा दोस्त खो दिया है, वह बहुत अच्छे व्यक्ति थे।’’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »