28 Mar 2024, 23:37:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सीएए से गरीबों एवं कमजोर वर्गों की नागरिकता खत्म करना चाहती है मोदी सरकार : कन्हैया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2020 12:48AM | Updated Date: Feb 20 2020 12:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

समस्तीपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता एवं जवाहर लाल  नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने भारतीय जनता पार्टी  पर धर्म के नाम पर वोट की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार नागरिकता संशोधन कानून के बहाने देश के मुसलमानों को ही नहीं बल्कि गरीबों एवं कमजोर वर्गों की भी नागरिकता समाप्त करना चाहती है। कन्हैया ने यहां समस्तीपुर जिले के जितवारपुर के हाउसिंग बोर्ड मैदान में आयोजित ‘देश बचाओ-संविधान बचाओ’ यात्रा सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा देश एवं समाज तोड़ने का काम कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार युवाओं को रोजगार देने के बदले उनका रोजगार लेने का काम कर रही है। मोदी सरकार रेलवे समेत अन्य सरकारी संस्थानों का निजीकरण कर उसे बेच रही है। भाकपा नेता ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर देश में आपसी प्रेम एवं सद्वभाव को बिगाड़ कर वोट की राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी और मंहगाई चरम पर है। सभा को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मो.अबू तमीम, भाकपा नेता रामचंद्र महतो समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।सं.सतीश वार्ता 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »