29 Mar 2024, 04:41:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उप्र विधान परिषद में दिनेश शर्मा ने किया बजट प्रस्तुत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2020 1:48AM | Updated Date: Feb 19 2020 1:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में आज उप मुख्यमंत्री एवं नेता सदन डा. दिनेश शर्मा ने वित्तीय वर्ष 2020-21 का बजट प्रस्तुत किया। मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे सभापति रमेश यादव ने नेता सदन शर्मा को बजट प्रस्तुत के लिए अधिकृत किया। पांच लाख 12 हजार करोड़ रूपये से अधिक के बजट प्रस्ताव विधानसभा के पटल पर प्रस्तुत किए जाने के बाद परिषद में शर्मा ने करीब सवा घंटे में बजट भाषण पढ़ा। बीच-बीच में सत्ता पक्ष के सदस्यों में मेज थपथपाई।

बजट प्रस्तुत किए जाने के बाद सभापति यादव ने कहा कि आज के सभी प्रश्न उत्तरित माने जायेगें। उसके बाद शून्य प्रहर में समाजवादी पार्टी (सपा) के उदयवीर सिंह ने अलीगढ़ के सासनी क्षेत्र में सोवार रात पार्टी के नेता पूरन प्रजापति के पुत्र की गोली मार कर हत्या कर दिये जाने का मुद्दा उठाते हुए सरकार की जवाबदेही का मामला प्रस्तुत किया। इस पर सपा के राजपाल कश्यप, नरेश उत्तम, आनन्द भदौरिया, संजय लाठर, लीलावती कुशवाहा ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इस पर  नेता सदन शर्मा ने  त्वारित कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। सपा के संजय लाठर ने रेलवे के कुपन के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये। 

इस मुद्दे पर अधिष्ठाता जगवीर किशोर जैन ने दलीय नेताओं की बैठक बुलाकर समस्या के निदान के निर्देश दिये। उसके बाद निर्दलीय समूह के चेत नारायण सिंह ओसीआर विधायक निवास के आवास में ए और बी ब्लाक के सफई एवं सुरक्षा उचित व्यवस्था न/न होने के संबंध में सदन का ध्यान आकृष्ट कराया। इस पर जैन ने नेता सदन को व्यवस्था के लिये निर्देशित कर दिया। शून्य प्रहर में सपा के नरेश चन्द्र उत्तम, बलराम यादव, आनन्द भदौरिया, बासुदेव यादव एवं अन्य सदस्यों ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा (अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षण) अधिनियम के प्राविधानानुसार आरक्षण व्यवस्था लागू किये जाने के संबंध में कार्यस्थगन की सूचना दी।

सूचना की ग्राहय्ता पर सपा के वासुदेव यादव, शशांक यादव, राजपाल कश्यप, नरेश उत्तम के अलावा बसपा के आषीश पटेल, राम जतन राजभर ने विचार व्यक्त किये। सूचना पर मंत्री लक्ष्मी नारायण ने सदन को तथ्यों से अवगत कराया।  अधिष्ठाता जैन ने सूचना पर कार्यस्थगन अस्वीकार कर उसे सरकार को आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रेषित किये जाने के निर्देश दिये।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »