20 Apr 2024, 03:06:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

थप्पड़कांड मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की भार्गव ने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2020 12:21AM | Updated Date: Feb 19 2020 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि राजगढ़ कलेक्टर को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी की है। भार्गव ने कथित थप्पड़कांड मामले में कलेक्टर को क्लीनचिट दिए जाने संबंधी समाचारों के परिप्रेक्ष्य में अपने बयान में कहा कि कलेक्टर को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे अधीनस्थ काम करने वाले अधिकारियों का मनोबल गिरता है। विपक्ष के नेता ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी अधिकारी को यह अधिकार नहीं है कि वह अपने अधीनस्थ को थप्पड़ मार सके। राजगढ़ मामले की पहले हुयी जांच में आरोप सच निकले, लेकिन बाद की जांच में यह आरोप सच नहीं निकले। यह सवाल पैदा करता है। इसलिए इसकी निष्पक्ष जांच विशेष दल से करायी जाए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »