20 Apr 2024, 00:30:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

के. सुरेंद्रन ने पिनारयी विजयन पर लगाया भ्रष्ट होने का आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2020 1:04AM | Updated Date: Feb 17 2020 1:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोझिकोड। भारतीय जनता पार्टी की केरल इकाई के अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन पर पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री ओमन चांडी की तुलना में अधिक भ्रष्ट होने का आरोप लगाया है। सुरेंद्रन ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालने के बाद पहली बार संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कि विजयन पुलिस के शीर्ष अधिकारी पर आरोप लगाकर पुलिस बल के गोला-बारूद और हथियारों के गायब होने के मामले से पल्ला झाड़ना चाहते हैं। विजयन का करीबी इन सभी भ्रष्ट सौदों के पीछे है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के तमाम प्रयासों के बावजूद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार कुछ भी छुपा नहीं रहने देगी। केंद्र सरकार किसी भी तरह की ऑडिट अथवा औपचारिकता के बिना किये गये ऐसे करोड़ों रुपये के सौदों को बेनकाब करने के लिए प्रतिबद्ध है। दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में चल रहे आंदोलन की तर्ज पर समुद्र तट पर प्रदर्शन किये जाने पर टिप्पणी करते हुए सुरेंद्रन ने कहा कि इस प्रदर्शन के पीछे कुछ आतंकवादियों का हाथ है जिसे प्रशासन से मंजूरी नहीं मिली हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन स्थल पर क्या हो रहा है, इसका पता लगाने की जिम्मेदारी पुलिस की है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »