28 Mar 2024, 15:18:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बारह महिलाओं समेत 22 बंगलादेशी नागरिक गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2020 7:25PM | Updated Date: Feb 12 2020 7:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पालघर। महाराष्ट्र में बिना वैध दस्तावेज के रहने वाले 22 बंगलादेशी नागरिकों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया जिनमें 12 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार अवैध रूप से आये बंगलादेशी नागरिक अर्नाला के राजोदी गांव में अस्थायी आवास  में रहते थे और छोटे-मोटे काम करते हैं। खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और मानव तस्कर विरोधी प्रकोष्ठ की टीमों ने मंगलवार देर रात परिसर में छापा मारा और आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गये लोगों के खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम 1920 और  विदेशी नागरिक अधिनियम 1946 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »