20 Apr 2024, 16:55:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

2 करोड़ रुपये गबन का इनामी आरोपी हुआ गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 7:35PM | Updated Date: Jan 21 2020 7:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की वाराणसी पुलिस ने कैंट क्षेत्र से दो करोड़ रुपये के जालसाजी एवं गबन में शामिल इनामी आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यहा ‘उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण लिमिटेड’ के क्षेत्रीय कार्यालय से लगभग दो करोड़ रूपये के गबन में शामिल होने के आरोपी संजय कुमार वर्मा को सूचना के आधार पर सोनभद्र स्थित राबर्टसगंज से उसके बहन के घर से गिरफ्तार किया गया।
 
सिगरा क्षेत्र के निराला नगर कालोनी निवासी इस वांछित आरोपी पर गत वर्ष भारतीय दंड सहिता की धारा 409/419/420/406/4067/468/471/120 (बी) के तहत प्रथमिकी दर्ज की गई थी। इसकी गिरफ्तारी पर  10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान उसने गबन में शामिल होने का अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण नगर लिमिटेड क्षेत्रीय कार्यालय कैण्ट में लेखाकार पद पर कार्यारत संजय ने अधिक पैसा कमाने के लालच में इसी कार्यालय के अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर गबन किया था। आरोपी संजय का मित्र महेन्द्र प्रताप सिंह (लेखाकार) जमानत पर है। देवब्रत राय (लेखा लिपिक) एवं रवीन्द्र कुमार (कम्प्यूटर ऑपरेटर) जेल में निरूद्ध है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »