20 Apr 2024, 21:18:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

येदियुरप्पा के नेतृत्व में लड़ेंगे अगला विधानसभा चुनाव : मधु स्वामी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 12:43AM | Updated Date: Jan 21 2020 12:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के नेता कलाडका प्रभाकर भट्ट के कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के अब चुनाव नहीं लड़ने संबंधी बयान पर राज्य के कानून मंत्री जे सी मधु स्वामी ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी  2023 में  येदियुरप्पा के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी। भट्ट के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए स्वामी ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा अगला चुनाव येदियुरप्पा के नेतृत्व में लड़ेगी और 150 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
 
उन्होंने कहा, येदियुरप्पा 2023 में विधानसभा चुनाव जीतेंगे और राज्य के दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि श्री येदियुरप्पा ने अभी तक राजनीति से संन्यास लेने के बारे में बात नहीं की है। गौरतलब है कि भट्ट के मुख्यमंत्री पर बयान देने के बाद येदियुरप्पा के राजनीतिक करियर को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। भट्ट ने कहा, येदियुरप्पा पार्टी के संगठनात्मक मामलों के लिए पूरा समय देंगे और किसानों और समाज के कमजोर वर्गों की स्थिति के उत्थान के लिए काम करेंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »