28 Mar 2024, 20:54:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विश्वास का केजरीवाल पर तंज : सबूत जलने लगे हैं गुनाहगारों के

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2020 7:15PM | Updated Date: Jan 20 2020 7:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक समय प्रमुख सहयोगी रहे कुमार विश्वास ने सोमवार को सिविल लाइंस स्थित दिल्ली परिवहन विभाग के कार्यालय में आग लगने पर बिना नाम लिए केजरीवाल सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि सबूत जलने लगे हैं गुनाहगारों के। गौरतलब है कि परिवहन विभाग के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में आज सुबह आग लग गई थी। विश्वास ने परिवहन विभाग के कार्यालय में लगी आग पर हमला करते हुए ट्वीट किया, सबूत जलने लगे हैं गुनाहागारों के...।

उन्होंने अपने ट्वीटर पर आग की एक फोटो भी शेयर की है। पिछले विधानसभा चुनाव में विश्वास ने आम आदमी पार्टी(आप) के चुनाव प्रचार में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था, किंतु दिल्ली की तीन राज्यसभा सीटों के चुनाव के दौरान वह नाराज हो गए थे और अब केजरीवाल सरकार पर समय.समय पर निशाना साधते रहते हैं। बताया जा रहा है कि आग की वजह से कार्यालय में रखा कुछ सामान और कंप्यूटर जल गए हैं। आग कैसे लगी अभी इसका कारण पता नहीं लगा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »