19 Apr 2024, 11:34:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आबकारी विभाग ने 13 हजार करोड रुपए राजस्व जुटाने रखा लक्ष्य : राठौर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 3:39PM | Updated Date: Dec 15 2019 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के वाणिज्यिक कर मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर ने आज कहा कि वित्त वर्ष 2019-20 में आबकारी विभाग ने 13 हजार करोड़ रुपए का राजस्व जुटाने का लक्ष्य रखा है। राठौर ने अपने विभाग की एक वर्ष की उपलब्धियां गिनाने हुए पत्रकारों से चर्चा में यह बात कही। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2018-19 में आबकारी विभाग ने 9500 करोड़ रुपए के लक्ष्य से ज्यादा 9507 करोड रुपए का राजस्व अर्जित किया था। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी लक्ष्य के अनुरूप राजस्व जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
इसका उपयोग विकास कार्यो में किया जाएगा। वाणिज्यिक कर मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) के राजस्व के रुप में केन्द्र से अगस्त से नवंबर माह तक की अवधि में 2876 करोड रुपए मिलने थे, जो अभी तक नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2018-19 में राज्य सरकार को जीएसटी राजस्व 19457 करोड प्राप्त हुआ था, जो इस वर्ष अप्रैल से लेकर नवंबर तक 12904 करोड रुपए ही मिला है।
 
विभाग की अन्य उपलब्धियां गिनाते हुए राठौर ने कहा कि नई मदिरा दुकान खोले बिना इस वर्ष अब तक 8522 करोड़ का राजस्व अर्जित किया गया, जो गत वर्षो की तुलना में अधिक है। इसी तरह मदिरा में लगने वाले मूल्य संवर्धित कर (वैट) को पांच से बढ़ाकर दस प्रतिशत कर दिया गया, जिससे इस वित्तीय वर्ष में अब तक 250 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है।
 
इसके अलावा रिसोर्ट बार की लाइसेंस फीस भी कम की गयी है। उन्होंने कहा कि विभाग ने कानून एवं प्रक्रिया का पालन कराने के लिए इस वर्ष नवंबर माह तक ठेकेदारों के विरूद्ध अनियमितताओं के लिए 62 हजार 9 सौ 32 प्रकरण बनाए हैं। इसके अलावा अवैध रुप से मदिरा के निर्माण, भंडारण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध 61 हजार 5 सौ 11 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »