19 Apr 2024, 20:08:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग बंद, केवल सुरक्षा बलों के लिए खुला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2019 7:33PM | Updated Date: Dec 8 2019 7:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर का श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग खराब मौसम की वजह से रविवार को बंद कर दिया गया है लेकिन सुरक्षा बलों के वाहनों को ही इस मार्ग यातायात की अनुमति दी गयी है। आधिकारिक सूत्रों ने यूनीवार्ता को बताया कि केवल आवश्यक सामान से लदे भारी वाहनों को उधमपुर एवं जम्मू क्षेत्र के अन्य स्थानों से शाम पांच बजे के बाद घाटी की ओर जाने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रविवार को केवल सुरक्षा बलों के वाहनों को ही जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात की अनुमति दी गयी तथा किसी भी यात्री या निजी वाहन को राजमार्ग पर यातायात की अनुमति नहीं है।
 
उल्लेखनीय है कि भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थरों के गिरने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के सड़क  चौड़ीकरण का काम शुरू करने के बाद से राजमार्ग लगभग दो साल से प्राय:बंद ही रहा है। भारी बर्फबारी और भूस्खलन की वजह से राजमार्ग के अक्सर बंद होने से कई इलाकों में आवश्यक वस्तुओं और विशेष रूप से ताजा सब्जिओं की कमी पड़ गयी है। मौसम के खराब होने और यातायात बाधित होने की वजह से सर्दियों में कई वस्तुओं के दाम भी बढ़ गए है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »