20 Apr 2024, 18:41:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

झारखंड मतदान: मोदी ने मतदाताओं से किया बढ़-चढ़कर मतदान करने की आग्रह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2019 10:51AM | Updated Date: Dec 7 2019 10:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने का आग्रह किया। मोदी ने आज ट्वीट कर कहा, ‘‘झारखंड विधानसभा चुनाव में आज दूसरे दौर का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस उत्सव को सफल बनाएं।’’
 
गौरतलब है कि झारखंड में विधानसभा की 81 में से द्वितीय चरण की बीस सीटों के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। दूसरे चरण के लिए सात जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, खूंटी, गुमला और सिमडेगा की 20 विधानसभा सीटों बहरागोड़ा, घाटशिला (सु), पोटका (सु), जुगसलाई (सु), जमशेदपुर पूर्व, जमशेदपुर पश्चिम, सरायकेला (सु), चाईबासा (सु), मझगांव (सु), जगन्नाथपुर (सु), मनोहरपुर (सु), चक्रधरपुर (सु), खरसावां (सु), तमाड़ (सु), तोरपा (सु), खूंटी (सु), मांडर (सु), सिसई (सु), सिमडेगा (सु) और कोलिबेरा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है जो अपराह्न तीन बजे तक चलेगा।
 
इन बीस सीटों में जमशेदपुर पूर्व औरÞ जमशेदपुर पश्चिम सीट के लिए सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। वहीं, बाकी 18 विधानसभा सीटों के लिए सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान होगा। जिन विधानसभा सीटों के लिए मतदान की समाप्ति का समय अपराह्न तीन और पांच बजे तक है, वहां उस समय तक मौजूद सभी मतदाता मतदान कर सकेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »