29 Mar 2024, 18:39:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस नेता डॉ. अम्मार रिजवी भाजपा में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2019 1:10AM | Updated Date: Oct 24 2019 1:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री अम्मार रिजÞवी बुधवार को यहां भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये और उन्होंने कहा कि वह अल्पसंख्यकों में भाजपा को लेकर फैले भ्रम को दूर करके उन्हें मुख्यधारा में लाने का काम करेंगे। पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने डॉ. रिजवी को सदस्यता सूची सौंपी तथा अंगवस्त्र पहना कर एवं गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। अपने पांच दशक के राजनीतिक जीवन में डॉ. रिजवी दो बार उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री, पांच बार मंत्री और दो बार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष रहे हैं। 

इस मौके पर डॉ. रिजवी ने कहा कि वह अपनी खुशी से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। वह बहुत दिनों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी कार्यशैली से प्रभावित हैं। मोदी व्यक्तियों में धर्म जाति के आधार पर फर्क नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि अल्पसंख्यकों में भाजपा को लेकर जो गलतफहमी या भ्रम पैदा करने की कोशिशें की जा रहीं हैं, उन्हें दूर किया जाये और अल्पसंख्यकों को मुख्यधारा में लाया जाये। उन्होंने कहा कि वह पेशे से शिक्षक और एक स्रातकोत्तर कॉलेज के प्राचार्य रहे हैं लेकिन राजनीति के इस विश्वविद्यालय में वह नये हैं और अमित शाह, राजनाथ सिंह और जगत प्रकाश नड्डा से सीखेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि लखनऊ लोकसभा सीट पर पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का ना केवल समर्थन किया बल्कि प्रचार भी किया था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »