28 Mar 2024, 21:16:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चित्रकोट उपचुनाव के लिए मतदान जारी, बारह बजे तक 25 फीसदी से अधिक मतदान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 1:06PM | Updated Date: Oct 21 2019 1:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चित्रकोट। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच प्रारंभ हुआ। दोपहर 12 बजे तक यहां 25 फीसदी से अधिक मतदान हो गया है। मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की लम्बी कतारें लगी है। मतदान को लेकर सुबह से ही लोगों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। कई मतदान केन्द्रों पर मतदान शुरू होने से पहले ही लंबी कतारें लगना शुरू हो गयी। बड़ी संख्या में पुरुष और महिला मतदाता वोट देने के लिए लंबा सफर तय कर पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं।
 
खास तौर पर महिला मतदाता बड़ी संख्या में मतदान के लिए पहुंची हैं। चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव में महिला मतदाता की भूमिका खास है, क्योंकि यहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा है। चित्रकोट विधनसभा में कुल एक लाख 67 हजार 772 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 79 हजार 235 और महिला मतदाताओं की संख्या 88 हजार 536 है।
 
चुनाव आयोग ने उपचुनाव के लिए 229 मतदान केंद्र बनाये है, जिनमें से 16 मतदान केंद्र सुकमा जिले में हैं। दीपक बैज के सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी। कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष ग्रामीण राजमन बेंजाम को टिकट दिया है, जबकि भाजपा ने पूर्व विधायक लच्छुराम कश्यप को मैदान में उतारा है। वहीं छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के बोडमा राम भी दोनों दलों को कड़ी टककर दे रहे हैं।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »