28 Mar 2024, 21:17:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शिवराज का युवाओं से आहृान, कांग्रेस को हरा ले बदला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 4:15PM | Updated Date: Oct 15 2019 4:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि प्रदेश के विकास में युवाओं का बड़ा योगदान है, लेकिन उनकी शिक्षा के लिए शुरू की गयी योजनाओं को बंद कर दिया गया, जिसका बदला वे उपचुनाव में कांग्रेस को हराकर ले सकते हैं। चौहान ने यहां पार्टी द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि उनकी सरकार में युवाओं की शिक्षा के लिए शुरू की गयी योजनाओं को बंद कर दिया गया है।
 
इसके चलते युवा परेशान हैं। उन्होंने युवाओं से आहृान किया कि, वे इसका बदला झाबुआ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को हरा लें। उन्होंने कहा कि युवाओं और प्रदेश की जनता को परेशान किया गया, तो वे चैन से नहीं बैठेंगे। कार्यक्रम में विधानसभा में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव और रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के सांसद गुमान सिंह डामोर ने भी संबोधित किया और भाजपा के युवा प्रत्याशी भानु भूनिया को जिताने का आ’’ान किया। उन्होंने कहा कि झाबुआ का विकास करना है, तो युवा प्रत्याशी को जिताना होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »