20 Apr 2024, 12:31:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

टोक्यो ओलंपिक में अधिक पदक जीतना मुश्किल : रिजिजू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 5:06PM | Updated Date: Oct 10 2019 5:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि 2020 में होने जा रहे टोक्यो ओलंपिक में अधिक पदक जीतना थोड़ा मुश्किल है लेकिन वर्ष 2024 और 2028 के ओलंपिक में भारत दहाई की संख्या में पदक जीतने का प्रयास करेगा। रिजिजू ने बुधवार को यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित इंडिया स्पोर्ट्स सम्मेलन में टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय खिलाड़यिों की तैयारियों और पदक जीतने की उम्मीदों पर कहा, ‘‘अगले वर्ष अधिक पदक जीतना थोड़ा मुश्किल है लेकिन वर्ष 2024 और वर्ष 2028 में हम दहाई संख्या में पदक जीतने का प्रयास करेंगे और केवल यहीं नहीं हम पदक जीतने वाले शीर्ष दस देशों की सूची में शामिल होने के लिए पुरजर कोशिश करेंगे।
 
खेल मंत्री ने कहा कि खेल मंत्रालय देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है और इसके अच्छे परिणाम भी देश को मिले हैं। खिलाड़यिों ने हाल में ऐसी प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किए हैं जिनमें हम पहले कभी जीत हासिल नहीं कर सके थे। उन्होंने कहा, ‘‘ये पदक इस ओर इशारा करते हैं कि हम आने वाले ओलंपिक में निश्चित तौर पर कई पदक जीतेंगे। यह बदलाव बेहद सकारात्मक है और हम इसे आगे तक ले जाने का पूरा प्रयास करेंगे। रिजिजू ने कहा कि भारत अर्थव्यवस्था, सांस्कृतिक तथा हर क्षेत्र में बेहतर कर रहा है लेकिन खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किए बिना वह विश्व गुरु नहीं बन सकता। उन्होंने कहा, हमें देश में खेलों को बढ़ावा देना होगा।  पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे बनोगे ख़राब, यह बेहद गÞलत संदेश  है। खेलों ने लोगों को नयी ऊंचाईयां दी हैं।
          
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »