28 Mar 2024, 17:52:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एन बीरेन सिंह ने की मणिपुर अर्थव्यवस्था में सुधार की घोषणा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2019 4:41PM | Updated Date: Oct 9 2019 4:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इम्फाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा है कि पिछले कुछ वर्षें में राज्य में  अर्थव्यस्था/व्यापार गतिविधियों और सूक्षम एवं लघु उद्योगों तथा कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में काफी सुधार देखा गया है। सिंह बुधवार को पहली बटालियन मणिपुर राइफल्स बैंक्वट हॉल में राज्य सरकार की ओर से आयोजित 70वें प्रादेशिक सेना दिवस में यह बातें कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 13 हजार सूक्ष्म उद्योग पंजीकृत हैं जो पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में सबसे अधिक हैं। यहां पिछले कुछ वर्षों से कानून-व्यवस्था और अन्य गतिविधियों में सुधार होने से  आर्थिक और व्यापार गतिविधियों में निरंतर वृद्धि हो रही है।
 
सिंह ने यह भी आश्वासन दिया कि राज्य सरकार सुरक्षा बलों/एजेंसियों को सभी सहायता प्रदान करेगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि राज्य में सुरक्षा के वातावरण में सुधार जारी रहे और राज्य में विकास की गति बरकरार रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रादेशिक सेना के चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं जबकि उन्होंने सेना से राष्ट्र की सेवा करने का आहृान किया। सेना ने प्रतिबद्धता, बहादुरी और त्याग का परिचय देते हुए देश की सेवा में अमूल्य योगदान दिया है। इस अवारपर उप मुख्यमंत्री वाई जॉयकुमार सिंह भी उपस्थिति रहे। उन्होंने मणिपुर जैसे हिंसक क्षेत्र राज्यों में प्रादेशिक सेना के महत्वपूर्ण योगदान के लिए सेना की सराहना की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »