पुड्डुचेरी। फ्रांस से आये सांसदों के दल ने गुरुवार को यहां पयर्टन मंत्री एम के राव और कल्याण विभाग के मंत्री एम कांडासामी से विभिन्न मसलों पर विस्तार से बातचीत की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इन मंत्रियों ने फ्रांस के सहयोग से यहां स्मार्ट सिटी परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर विचार-विमर्श किया। इस दौरान संघ शासित प्रदेश के मुख्य सचिव अश्विनी कुमार भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि पुड्डुचेरी को एक स्मार्ट शहर के रूप में विकसित किए के लिए चयन किया गया है।