29 Mar 2024, 00:56:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बलिया में जीप पलटने से चालक समेत दो लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2019 10:48AM | Updated Date: Aug 20 2019 10:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के गड़वार क्षेत्र में तेज रफ्तार जीप के पलटने से चालक सहित दो लोगों की मृत्यु हो गई। पुलिस  सूत्रों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कि सोमवार की देर शाम गड़वार कस्बा निवासी मंटू गोंड़(35) बछईपुर चट्टी से  जीप से गड़वार आ रहा था। जीप बहेरी निवासी 40 वर्षीय अनवर अली चला रहा था। चोगड़ा चट्टी के पास दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित जीप पलट गई। इस हादसे में मंटू की घटनास्थल पर और अनवर की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »