28 Mar 2024, 18:08:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बेगूसराय में बिहार का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराने का भगीरथ प्रयास तेज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 15 2019 12:25AM | Updated Date: Aug 15 2019 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेगूसराय। गंगा के तट पर बसे राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्मभूमि एवं राष्ट्रसेवा के लिए सदैव समर्पित रहे बिहार के बेगूसराय में राज्य का सबसे ऊंचा तिरंगा लहराने का भगीरथ प्रयास तेज हो गया है। समाजसेवी एवं बेगूसराय में बिहार का सबसे ऊंचा तिरंगा लगाने के लिए प्रयासरत अजय कुमार ने एक बार फिर अपनी आवाज बुलंद की है। इस संबंध में कुमार ने केन्द्रीय मंत्री एवं बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह से गुहार लगाई है। कुमार ने कहा कि राष्ट्रकवि दिनकर की धरती पर उन्होंने बिहार का सबसे ऊंचा तिरंगा लगवाने के लिए अभियान चलाया है। सिंह के सांसद चुने जाने के बाद उन्हें उम्मीद है कि उनका सपना साकार होगा।

उन्होंने सांसद से अनुरोध किया कि उनकी इस पहल पर विचार करें और सांसद निधि से इस काम के लिए सहयोग करें। समाजसेवी ने कहा कि बेगूसराय ने देश और दुनिया को एक से बढ़कर एक व्यक्तित्व दिए हैं। वह चाहे दिनकर और विधापति हों या फिर बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री कृष्ण सिंह। अब यहां के युवा इस धरती का मान सम्मान बढ़ा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कुमार ने बिहार का सबसे ऊंचा तिरंगा बेगूसराय में लगाने को लेकर स्थानीय प्रशासन से लेकर राज्यपाल तक से गुहार लगाई थी लेकिन प्रशासनिक अड़चनों के कारण अभी तक स्वीकृति नहीं मिल पायी है। हालांकि कुमार ने कहा कि यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अगले साल 26 जनवरी तक बेगूसराय में सबसे ऊंचा तिरंगा लगाने का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »