29 Mar 2024, 10:15:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कल तीन पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जायेगा वीरता पदक से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2019 2:21PM | Updated Date: Aug 14 2019 2:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नईदिल्ली। असाधारण वीरता का प्रदर्शन करने वाले 946 पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस पदकों से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। तीन पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति के वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जायेगा जिनमें से दो को यह सम्मान मरणोपरांत दिया जायेगा। इसके अलावा 177 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक, 89 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक तथा 677 पुलिसकर्मियों को उल्लेखनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किया जायेगा। वीरता के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किये जाने वालों में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के सिपाही मोहम्मद मोजाइद खान (मरणोपरांत),जम्मू कश्मीर पुलिस के सिपाही इम्तियाज अहमद (मरणोपरांत) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के सहायक कमांडेंट एल आई सिंह शामिल हैं।
 
वीरता के लिए दिये गये 180 पदकों में से 114 पदक जम्मू कश्मीर में विभिन्न आतंकवादी अभियानों में अपना दम खम दिखाने वाले पुलिसकर्मियों को दिये जायेंगे। इसके अलावा 62 पुलिसकर्मियों को नक्सल विरोधी अभियानों के लिए और 4 को पूर्वोत्तर क्षेत्र में वीरता के कारनामों के लिए दिये जायेंगे। पदक पाने वाले पुलिसकर्मियों में से 72 केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, 61 जम्मू कश्मीर पुलिस , 23 ओडिशा पुलिस, 9 छत्तीसगढ पुलिस और शेष अन्य राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »