29 Mar 2024, 18:50:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मघ्यप्रदेश में हर्षोल्लास से मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2019 6:32PM | Updated Date: Aug 13 2019 6:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में 15 अगस्त को 73 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह जिला और पंचायत मुख्यालयों पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार राज्य शासन ने संभागायुक्तों, कलेक्टरों और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को इस संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किये हैं। जिला स्तर पर विधानसभा अध्यक्ष/ विधानसभा उपाध्यक्ष/ मंत्री/कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे। समारोह में सामूहिक राष्ट्र गान होगा। होमगार्ड, एनसीसी, एसएएफ की संयुक्त परेड होगी। प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जायेगा।

कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों के परिजनों और गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया जायेगा। जनपद मुख्यालय पर जनपद अध्यक्ष और नगरपालिका/ नगर परिषदों में अध्यक्षों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। पंचायत मुख्यालयों पर सरपंच राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। जिलों की सभी शिक्षण संस्थानों एवं शासकीय कार्यालयों में सुबह 8 बजे अथवा उसके पूर्व ध्वजारोहण, सामूहिक राष्ट्र गान और अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। शिक्षण संस्थाओं द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली जायेगी। स्वतंत्रता दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के लिये पौध-रोपण कार्यक्रम भी होंगे। जिला मुख्यालयों पर स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जायेगा। जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय एकता पर केन्द्रित समूह गान होंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »