29 Mar 2024, 02:42:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सेना के रिक्त पदों को नहीं भरना चिंता का विषय : कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2019 4:37PM | Updated Date: Jun 25 2019 4:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने सामरिक एवं राष्ट्रीय सुरक्षा की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए आज कहा कि सेना के रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाना चाहिए। पार्टी के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ भाजपा सरकार ने संसद में स्वीकारा है कि धन की कमी से वह सेना के पदों को भरने में नाकाम रही है। यह सामरिक व राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से चिंता का विषय है। सरकार को सुनिश्चित करना होगा कि सेना के 45,634 रिक्त पद जल्द से जल्द भरे और राष्ट्र सुरक्षा से लेश मात्र भी खिलवाड़ न हो।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »