19 Apr 2024, 21:31:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

किन्नौर की चोटियों पर फंसे पर्वतारोही की मौत, एक गम्भीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2019 7:54PM | Updated Date: May 25 2019 7:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय किन्नौर जिले की ऊंची चोटियों पर एक पर्वतारोही की मौत हो गई तथा एक अन्य को गम्भीरावस्था में हैलीकाप्टर से चंडीगढ़ लाया गया है। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मृतक पर्वतारोही की शिनाख्त कोलकाता निवासी जिवाशीष महंतू के रूप में की गई है। जबकि उसे दूसरे साथी रूपम घोष को गंभीरावस्था में पहले में सांगला अस्पताल पहुंचाया गया है जहां से उसे हैलीकाप्टर से चंडीगढ़ रैफर किया गया है। सूत्रों के अनुसार पर्वतारोहियों का सात सदस्यीय एक दल रोहड़ू से बरवा दर्रे की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में महंतू की मौत हो गई तथा एक अन्य को गम्भीरावस्था में चंडीगढ़ एयरलिफ्ट किया गया है। बताया जाता है कि रूपिन दर्रे में 13 पर्वतारोही फंसे हुये हैं। भारत तिब्बत सीमा पुलिस की एक टीम इनकी तलाश के लिये रवाना की गई है। वायुसेना के हेलीकॉप्टर भी तलाश में जुटे हुए हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »