28 Mar 2024, 16:25:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2022 5:05PM | Updated Date: Jan 23 2022 5:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने रविवार को सुरक्षा तैयारियों की जानकारी देते हुए संवाददाताओं को बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर जमीन से आसमान तक अभेद्य सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के 27,723 कर्मियों एवं अधिकारियों की तैनाती की गई है। इनमें 71 पुलिस आयुक्त, 213 सहायक पुलिस आयुक्त और 753 निरीक्षक शामिल हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »