29 Mar 2024, 07:47:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कैप्टन अमरिंदर का दिल्ली दौरा, अमित शाह से हो सकती है मुलाकात, अटकलें शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2021 1:39PM | Updated Date: Sep 28 2021 1:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पंजाब के CM पद से इस्तीफा देने के बाद अमरिंदर ने कहा कि मेरे पास कई विकल्प हैं। करीबियों से सलाह के बाद फैसला लूंगा। इसके बाद से ही अटकलों का दौर शुरू हो गया था। अमरिंदर सिंह चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। चर्चा है कि शाम को उनकी गृहमंत्री अमित शाह सहित कई BJP नेताओं से मुलाकात होनी है। ऐसे में क्या वह BJP ज्वाइन करने वाले हैं? इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। वैसे 2017 के असेंबली चुनावों से पहले नजरअंदाज किए जाने पर अमरिंदर ने कहा था कि वह तब BJP में जाने की सोच रहे थे। 
 
दरअसल CM पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि तीन-तीन बार दिल्ली बुलाकर उनको अपमानित किया गया। उनकी बातों से साफ नजर आया कि वह आलाकमान से खासे नाराज हैं। उन्होंने यह भी इशारों-इशारों में जता दिया कि फिलहाल उनका रिटायरमेंट का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अपने समर्थकों के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। हाल ही में एक टीवी डिबेट में जब कैप्टन अमरिंदर सिंह से पूछा कि क्या आप भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, "मैं आपको कुछ नहीं बताऊंगा आपको, मैं पहले अपने सहयोगियों से बात करूंगा उसी के बाद इसपर फैसला लूंगा।" उन्होंने कहा कि देश और पंजाब की जनता की सोच उनके बारे में उनकी पार्टी की सोच से अलग है, लोग उन्हें रोजाना देशभर से समर्थन के संदेश भेजते हैं। 
 
पिछले दिनों  कैप्टन जब दिल्ली गए थे तो उन्होंने PM मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। PM मोदी से उनके व्यक्तिगत संबंध अच्छे बताए जाते हैं। BJP उनकी तारीफ भी कर रही है। 3 मार्च 2018 को PM मोदी ने कहा था कि पंजाब में कांग्रेस अपने CM को अपना नहीं मानती है। किसान आंदोलन को लेकर पंजाब से ही चिंगारी भड़की थी। वर्तमान हालात में BJP की स्थिति राज्य में काफी कमजोर बताई जा रही है। 27 साल तक गठबंधन के बाद अकाली दल के रास्ते इसी मुद्दे को लेकर BJP से अलग हो गए थे। BJP के पास राज्य में कोई बड़ा चेहरा दूर-दूर तक नजर नहीं आता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »