25 Apr 2024, 22:30:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गिरफ्तार किये गये संदिग्ध आतंकवादी के परिजनों से मुंबई में पूछताछ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2021 2:25PM | Updated Date: Sep 15 2021 2:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किये गये मुंबई के संदिग्ध आतंकवादी जान मोहम्मद शेख उर्फ समीर कालिया के परिवार के सदस्यों से बुधवार की सुबह महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के अधिकारियों ने पूछताछ शुरू की। मुंबई पुलिस ने कालिया (47) के परिजनों को स्थानीय धारावी थाना में हिरासत में रखा है। 
 
कालिया को पांच अन्य लोगों के साथ पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी माड्यूल में शामिल होने के कारण गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आतंकवादियों में दो आईएसआई के प्रशिक्षित गुर्गे भी शामिल हैं। कालिया के परिवार के सदस्य सिओन इलाके के स्लम में पिछले कई वर्षों से रह रहे हैं। 
 
एटीएस के पास अधिक उसके बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है और जानकारी जुटाने के लिए आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसान वह शादीशुदा और दो लड़कियों का पिता है। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि वह एक शांत चालक है।
 
मोस्ट वांटेड दाऊद के छोटे भाई अनीस इब्राहिम कास्कर के करीबी माना जाने वाले कालिया को कथित तौर पर देश में विभिन्न स्थानों पर आतंकी हमले करने के लिए हथियार और विस्फोटक सामग्री पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »