29 Mar 2024, 11:08:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मूंग खरीदी के लिए प्रतिदिन 50 किसानों को भेजे एसएमएस: पटेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2021 10:12PM | Updated Date: Aug 5 2021 10:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने संचालक कृषि को निर्देशित किया है कि मूंग खरीदी के लिए प्रतिदिन 50 किसानों को एसएमएस भेजे जाना सुनिश्चित करें। पटेल ने आज यहां मंत्रालय में मूंग खरीदी की समीक्षा बैठक में उक्त निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने संचालक कृषि प्रीती मैथिल एवं अन्य कृषि अधिकारियो की बैठक लेकर मूंग खरीदी के लिए प्रतिदिन 35 छोटे किसानो को और 15 बड़े किसानो को मेसेज भेजे जाने के निर्देश दिए। पटेल ने निर्देशित किया कि पोर्टल में सुधार के समय पोर्टल बंद रहने के दौरान जिन किसानों को मैसेज भेजे गए थे, उन किसानो को पुन: मेसेज भेजे जाए। बैठक में उन्होंने बताया कि मेसेज की अवधि 09 अगस्त तक बढ़ा दी गई हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »