20 Apr 2024, 07:10:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नौ अगस्त तक बढ़ा लॉकडाउन, दुकानें और मॉल अब रात 10 बजे तक खुलेंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2021 12:05AM | Updated Date: Aug 1 2021 1:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन में कुछ छूट देते हुए 9 अगस्त तक महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा बढ़ा दिया है। अब प्रदेश में सोमवार से सभी दुकानें सुबह नौ बजे से शाम दस बजे तक खोली जा सकेंगी। इसी प्रकार, मॉल खोलने का समय सुबह 10 से रात आठ बजे तक किया गया है। 

मुख्य सचिव विजय वर्धन की ओर से जारी आदेशों के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्र और क्रेच अभी 15 अगस्त तक बंद रखे जाएंगे। वहीं, सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से संस्थानों को दोबारा से खोलने के लिए कार्ययोजना मांगी गई है। सभी कालेजों और विश्वविद्यालयों में हॉस्टलों के समस्त छात्रों, स्कालर्स, फैकल्टी और स्टाफ को कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण अनिवार्य किया है।

बता दें कि इससे पहले, सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक ही दुकानें खोलने की इजाजत थी, जबकि शॉपिंग माल सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक खोले जा सकते थे। प्रदेश में पहले की तरह रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »