18 Apr 2024, 19:55:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

CM भूपेश ने सत्र के समापन पर बोले: संसदीय परंपरा में पहली बार जितने भी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2021 10:10PM | Updated Date: Jul 30 2021 10:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के समापन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा है कि पंचम विधानसभा में पहली बार ऐसा हुआ कि संसदीय परंपरा के सभी तरीकों का प्रयोग किया है। CM ने अनुपूरक बजट को लेकर कहा कि स्व. चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज दुर्ग में होगा। इसके साथ ही साथ कांकेर, महासमुंद और कोरबा में मेडिकल बनाने की अनुमति ली गई है। इसका बजट में हमने प्रावधान रखा है।
 
इस सत्र में नए विधायकों ने भी अपनी बात मजबूती से रखी है। सीएम भूपेश ने सभी को बधाई दी है। सीएम ने बताया कि विपक्ष की ओर से कितना भी तगड़ा आक्रमण किया गया। इसका जवाब रविंद्र चौबे ने बखूबी दिया है। वहीं आंकड़ो पर मोहम्मद अकबर ने सबकी बोलती बंद कर दी। कुछ मुद्दों में विपक्ष को लगा था कि वे सत्ता पक्ष पर भारी पड़ेगी, लेकिन दांव उल्टा पड़ा।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »