25 Apr 2024, 22:57:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उमर, महबूबा ने सोपोर हमले की निंदा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2021 5:56PM | Updated Date: Jun 12 2021 5:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने सोपोर में शनिवार को आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की। नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष अब्दुल्ला ने माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर लिखा, ‘‘सोपोर से बुरी खबर आ रही है। इस तरह के हमलों की कड़ी निंदा की जानी चाहिए। घायलों के स्वस्थ होने की प्रार्थना और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना।’’ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने एक ट्वीट में बंदूक के इस्तेमाल की भर्त्सना करते हुए कहा,  ‘‘ चाहे वह दिल्ली की बंदूक हो या हमारे युवाओं ने हथियार उठाए हों, यह कश्मीर मुद्दे को सुलझाने में हमारी मदद नहीं कर सकता।’’
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »